रायपुर— बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम रायपुर प्रवास पर हैं। आज उन्होंने बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक ली। बैठक के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त कुमार गौतम ने एससी मोर्चा को रिचार्ज किया। बैठक के बाद दुष्यंत कुमार गौतम बोले- सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जायेंगे। राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों का अहित किया है। लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अनुसूचित जाति मोर्चा लोगों को हक़ दिलाने मजबूती के साथ कार्य करेगा। में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला संगठन प्रभारी और जिलाध्यक्ष गण उपस्थित रहे, जिसमें डॉ भूषण लाल जांगड़े, पुन्नूलाल मोहले, डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, निर्मल सिन्हा, श्रीमती कमला पाटले, मोतीलाल साहू, रामलाल चौहान, श्रीमती सरला कोसरिया, दयालदास बघेल, आत्माराम बंजारे, दुर्गा महेश्वर, दयावंत धर बांधे, बेदराम जांगड़े, मानिक सोनवानी, दिलीप सारथी, पवन मेश्राम, श्रीमती चंद्रकांता मांडले, श्रीमती सुनीता पाटले, प्रियदर्शनी दिव्य, बलीराम सांडे, संतोष मार्कंडेय, दीनानाथ खूंटे, अनिल खोबरागड़े, टीकम टांडिया, गुलशन ढिंढे, खेमराज बाकरे, सौरभ जागृत, महादेव नायक, अनिल बाग, सौरभ जाल,अनिल प्रहरे, लक्ष्मी नारायण, आदित्य कुरील प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व प्रदेश महामंत्री बेदराम जांगड़े ने किया।
