पाटन —
पतोरा पंचायत के आश्रित ग्राम देऊरझाल पहुँच मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जो दुर्ग से पाटन मुख्या मार्ग से महज दो गज की दूरी पर पतोरा से देऊरझाल मोड़ पर इतनी अत्यंत जर्जर स्थिति होने के अधिकारी , ठेकेदार मौन है। शुक्रवार सुबह 10 सुबह भाजपा नेता पूर्व जिलामंत्री व सेलूद संचालक मण्डल के सदस्य दिलीप क़ुर्रे एवम जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डे ने इस रोड़ का पतोरा से देऊरझाल तक निरक्षण किया।इस सड़क पर जगह जगह गड्डा एवम डामर पूरी तरह से उखड़ गया है।यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत लगभग 3 साल पहले बनकर तैयार हुआ था। जो सिर्फ तीन वर्ष में ही इतनी जर्जर हो गया है। जो अब चलने लायक नही रह गया। आये दिन इस सडक पर दुर्घटना होती रहती है। पिछले दिनों एक मोटरसाइकिल सवार ने इस गड्ढे में जाकर गिर गया। रात में चलना खतरे से खाली नही है। अब तो रात तो रात दिन में भी सड़क पर दुघर्टना हो रही है। अब इस मार्ग पर दुघर्टना होंना आम बात हो गया है। फिर भी इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नही है।,इस मार्ग पर हर रोज सैकडों लोग चलने वाले अपनी जान जोखिम पर डालकर इस तालाब नुमा सड़क से दुर्घटना होने के बाद जान माल की हानि होती है। तो उसकी जिम्मेदार लेने वाले कौन होंगे। यह बहुत दुर्भाग्य की बात है। जो सड़क का सुध लेने वाला कोई नही है।
पतोरा से देउर झाल मार्ग जर्जर ,,मार्ग गड्ढे में तब्दील
