पति-पत्नी ने पहले पिये शराब सोते समय चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद, पति ने डंडा से पीटकर पत्नी की हत्या

जशपुर। चरित्र शंका कर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला जशपुर जिले के थाना-सिटी कोतवाली का है। पति-पत्नी शराब पीकर रात्रि करीब 7-8 बजे सोये थे। सोते समय दोनों के बीच चरित्र शंका की बात को लेकर विवाद होने लगा तब गुस्से में आकर आरोपी के द्वारा घर में रखा डण्डा से पत्नी को पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली जशपुर में डोड़काचौरा के पास 01 महिला का मर्डर हो गया। सूचना पर तत्काल थाना की पुलिस टीम घटना स्थल पहुंचकर पूछताछ करने पर पता चला कि मृतिका सावित्री बाई पति लक्ष्मीनारायण उम्र लगभग 39 वर्ष उसका पति ही चरित्र शंका कर डण्डा से मारकर हत्या कर दिया है। रिपोर्ट पर थाना-सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 132/2021 धारा 302 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।

बस स्टैेण्ड जशपुर के पास रेड कार्यवाही कर आरोपी लक्ष्मीनारायण भगत को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 21-06-2021 को दोनों पति-पत्नी शराब पीकर रात्रि करीब 7-8 बजे सोये थे, सोते समय दोनों के बीच चरित्र शंका की बात को लेकर विवाद होने लगा तब गुस्से में आकर आरोपी के द्वारा घर में रखा डण्डा से पत्नी को पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी लक्ष्मीनारायण भगत पिता गणेशराम भगत उम्र 45 वर्ष जाति उरांव निवासी-डोड़काचौरा थाना व जिला-जशपुर (छ0ग0) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 23-06-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *