दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासकीय इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वावधान में आज कबीर जयंती के अवसर अंतरराज्यीय वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया। ऐसी जानकारी देते हुए संघ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने दी। वराठे ने कहा कि आज कबीर जयंती के अवसर पर कबीर की अमृतवाणी को आत्मसात करने कबीर जयंती के साथ एक अंतराज्यीय संगोष्ठी भी आयोजित की। जिसमें उत्तर प्रदेश इलाहाबाद से संतचंद्रशेखर साहेब, संत हीरेंद्र साहेब, कबीर पारख आश्रम नयापारा राजिम से सौमेंद्र साहेब, कबीर पारख आश्रम उरला दुर्ग से संत पूर्णेंद्र साहेब एवं रायपुर से संत डॉ खोर्मेंद्र कुमार सार्वा वर्चुअली जुड़े थे। कार्यक्रम की शुरुआत कीर्तन से चालू से हुई। संतों ने कबीर दास जी दार्शनिक एवं व्यवहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अधिक संख्या में सदस्य एवं छात्र जुड़े थे। वर्चुअल संगोष्ठी में संत सौमेंद्र साहेब जो कबीर पारख आश्रम नयापारा राजिम से है, कबीर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। संत चंद्रशेखर साहेब जो कबीर पारख संस्थान प्रयागराज उत्तर प्रदेश से हैं, कबीर आधुनिक समाज की आवश्यकता विषय पर विचार रखें। संत पूर्णेंद्र साहेब जो सतगुरु कबीर आश्रम उरला दुर्ग से है, कबीर का व्यवहारिक स्वरूप के बारे में बताया। संत हीरेंद्र साहेब जो कबीर पारख संस्थान प्रयागराज उत्तर प्रदेश से हैं ने कबीर का दार्शनिक स्वरूप बताया। संत डॉ खोर्मेंद्र कुमार सार्वा जो रायपुर से हैं ने कबीर के तत्व विज्ञान के बारे में बताया। संतों ने छात्रों के लिए प्रायोगिक सेशन भी रखा था। अंत में आभार व्यक्त किया गया।
