बेमेतरा -प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय से विडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन अंतर्गत बेमेतरा जिले को 798.24 लाख रुपये के 09 नलजल योजना के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि ‘‘गुरु बनावे जान के पानी पिये छान के’’ यह छत्तीसगढ़ में प्रचलित हाना है। इसका मतलब यह है कि हमारे प्रदेश में शुद्ध पेयजल को कितना महत्व दिया जाता था। सबको शुद्ध पेयजल देने के निश्चय के साथ ही इस महती योजना की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने की। वर्चुवल कार्यक्रम मे प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविन्द्र चैबे, उच्च शिक्षा, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, महिला और बाल विकास श्रीमती अनिला भेड़िया, नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिव डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय टेकाम, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, जल जीवन मिशन के संचालक श्री एस प्रकाश उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। इसके साथ ही हमने ऐसी मुकम्मल व्यवस्था भी तैयार की है ताकि इस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हमेशा जल उपलब्ध हो सके। ग्राउंड वाटर रिचार्ज की हमारी नरवा योजना तथा जल जीवन मिशन के साथ ही आरंभ की गई अन्य व्यवस्थाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि गुरु बनावे जान के पानी पिये छान के, यह छत्तीसगढ़ में प्रचलित हाना है। इसका मतलब यह है कि हमारे प्रदेश में शुद्ध पेयजल को कितना महत्व दिया जाता था। सबको शुद्ध पेयजल देने के निश्चय के साथ ही इस महती योजना की शुरूआत की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हम स्वच्छ पानी की व्यवस्था करा रहे है, उसी तरह गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था भी करेंगे। जिन गांवों की गलियां सकरी है वहां सोख्ता गड्ढा की व्यवस्था की जाएगी और जिन गांव की सड़कें या गलियां चैड़ी है वहां पानी निकासी के लिए नालियां बनवाई जाएंगी। उन्होनें कहा प्रदेश कि नरवा योजना जल जीवन मिशन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी। नरवा योजना से हम ग्राउण्ड वाटर को रिचार्ज करके पानी की समस्या का निराकरण कर पायेंगे और भविष्य में भी सभी लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। पानी की टेस्टिंग के लिए ग्राम पंचायतों के लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे वे स्वयं फील्ड टेस्टिंग के माध्यम से पानी की जांच कर सकते है। साथ ही साथ पानी कीे जांच के लिए प्रयोगशाला का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े जलाशयों में जल भराव का नियत्रंण करके उन्हे शहर एवं गांव से कनेक्ट किया जाएगा। ताकि प्रत्येक घर में सुचारू रूप से जल प्रदाय किया जा सके।
वर्चुवल कार्यक्रम मे संसदीय सचिव एवं नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बन्जारे, विधायक बेमेतरा श्री आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के अलावा बंशी पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष बेमेतरा श्रीमती कुमारी जायसवाल, नवागढ़ ज.पं. अध्यक्ष श्रीमती अंजली मारकण्डे, बेरला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरा बाई वर्मा, एएसपी विमल कुमार बैस, कार्यपालन अभियंता जी एन रामटेके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
