कमल वर्मा ने राजपत्रित अधिकारी संघ एवं जीईसी बिलासपुर के अतंराष्ट्रीय योगा दिवस वर्चुअल कार्यक्रम में दी शिरकत


दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर जीईसी बिलासपुर (एन एस एस यूनिट) एवं छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा समय से पूर्व उपस्थित हुए। कार्यक्रम के उद्बोधन में एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष शंकर वराठे ने मुख्य अतिथि एवं आंमत्रित विशेष अतिथियों का स्वागत करते हुए योगा के महत्व को समझाया। मुख्य अतिथि कमल वर्मा ने एसोसिएशन द्वारा लगातार किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को बधाई दी।
कमल वर्मा ने योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बताते हुए कहा कि उन्हें प्रति दिन के योग से ही छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 54 संगठनों को एक सूत्र में बांधने के लिए ज्ञान एवं शक्ति मिलती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ रचना सिंह ने पुणे महाराष्ट्र से वर्चुअली जुड़ी कारपोरेट योगा ट्रेनर नूतन मंगेश जोंधळे को योगाभ्यास हैतु आमंत्रित किया। कार्पोरेट ट्रेनर द्वारा, अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर प्रोटोकॉल को पालन करते हुए, सभी अभ्यास क्रम करवाएं।
वर्चुअल योगा अभ्यास में मुख्य रूप से शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के प्राचार्य डॉ बी एस चावला, हर्षल मोहिते, प्रो संतोष दबडगांव, डॉ अजय गर्ग, डॉ ममता अग्रवाल, डॉ हिमानी अग्रवाल, पुने महाराष्ट्र से प्रशिक्षक नूतन मंगेश जोंधळे, दीपक साहू एवं विभिन्न संस्थाओं के प्राध्यापक एवं भारी संख्या में छात्र छात्राओं ने योगाभ्यास कर उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रांतीय अध्यक्ष वराठे ने योगाभ्यास में उपस्थित सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ रचना सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *