रिपोर्टर-रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।भारतीय जनता युवा मोर्चा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नितेश साहू का प्रथम उतई नगर आगमन पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा मिनी माता चौक में भव्य स्वागत बाजे गाजे के साथ फटाका फोड़कर फूलमाला पहनाकर किया उसके बाद चौक से बाइक रैली निकाल कर बाजार चौक होते हुए,सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थल शीतला मंदिर प्रांगण पहुचे।कार्यक्रम को गति देते हुए उतई भाजपा मंडल व भाजयुमो उतई मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो जिला अध्यक्ष का सम्मान शाल श्रीफल से किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितेश साहू ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे दायित्व दिया है जिसका मैं सही ढंग से निर्वहन करूंगा और अपने से बड़ो के मार्गदर्शन से ही किसी भी कार्य को अंजाम दूंगा।हम सभी को एक साथ मिलकर पार्टी के रीति नीति से सभी को अवगत कराकर पार्टी को उच्च शिखर तक पहुचाना है।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू उतई मंडल प्रभारी एवं जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू एवं भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष सरपंच ग्राम पंचायत खोपली फत्तेलाल वर्मा के समक्ष ग्राम पंचायत खोपली के तीन बार के पंच मंशाराम भारती द्वारा कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनिल साहू, उतई मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, उपाध्यक्ष प्रवीण यादव ,भीमसेन सिन्हा ,देवेंद्र भारती ,राजू लाल साहू ,नरेंद्र साहू, संतोष साहू, सोहन रिगरी योगेश ठाकुर लता सोनवानी सुनीता वर्मा, लक्ष्मी नारायण साहू, चंदू देवांगन, जसलोक साहू एवं अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

