कन्या शाला रानितराई में छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया

रानितराई। छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण योजना के अंतर्गत आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में कक्षा नवमी एवं दसवीं की छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पाटन के सभापति एवं संरक्षक शाला विकास समिति रमन टिकरिह तथा ग्राम पंचायत रानीतराई के सरपंच निर्मल जैन थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा निशुल्क पाठ्य पुस्तक के बारे में जानकारी छात्राओं को दी गई। साथ ही आने वाले समय में पुस्तक का उपयोग करते हुए अपने मूल कर्तव्य पर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था प्रमुख द्वारा निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की महत्ता को समझाते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राकेश सिंह ठाकुर,भूधर सिंह ठाकुर, ज्ञानेश्वर श्रीवास, सुमित विश्वकर्मा, ओमप्रकाश यादव, श्रीमती संगीता चन्द्राकार, श्रीमती संध्या वर्मा,निरपाल वर्मा, श्याम लाल चक्रधारी, श्रीमती ज्ञाता मेश्राम उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता चन्द्राकार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *