भाजपा उत्तर मण्डल ने किया योग,

पाटन–भाजपा उत्तर मंडल पाटन ने आज 21 जून 2021 को सातवी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शक्ति केन्द्र के ग्राम लोहरसी एव अमलेश्वर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग चार्य धर्मेन्द्र सिंग राजपूत के सानिध्य में योग की शुरुआत किया गया, इसमें कपाल भारती, वृक्षासन, तितली आसन, रमणी प्राणायाम शीतली शीतकारी, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका का आसन कराया गया। लगभग एक घंटे तक चले योग कार्यक्रम के बाद उपस्थित मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर ने योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन काल से ही तन मन को स्वस्थ, स्वच्छ एव मन मे शांति रखने का साधन रहा है, परंतु धीरे धीरे समय के साथ हम योग से दूर होते चले जा रहे थे, इस आधुनिक युग मे ब्यस्तता के कारण हम योग के लिए समय नही दे पा रहे है लोगो मे योग के प्रति जागरूकता लाने के लिए आज से सात साल पूर्व हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व पटल पर योग को मान्यता दिलाई तब से हर वर्ष योग दिवस का आयोजन पूरे विश्व मे हो रहा है। इस अवसर पर योगा चार्य धर्मेन्द्र राजपूत एव उनकी पत्नी प्रियंका राजपुत का साल श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा करे योग रहे निरोग का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती हर्षा चन्द्राकर, मोनू साहू द्वय सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, मंडल महामंत्री कैलाश यादव, फेरहाराम धीवर, रामाधार साहु, टीका राम साहु, दयानंद सोनकर,पहंदा के सरपंच मोहन साहु, सरपंच लोहरसी श्रीमती इंदु निर्मलकर, बंटी निर्मलकर, विक्की चन्द्राकर, श्रीमती गायत्री साहू मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, कु दुलेश्वरी यदु, श्रीमती सन्तोषी राजपूत,तारकेश्वरी चन्द्राकर, एमिन चन्द्राकर, मंटोरिया ठाकुर, तोरण ठाकुर, राजु साहु, घनेश यादव,देव पाटकर,राहुल साहु, दिलीप तिवारी,मनहरण सिंगौर,गिरधर साहु, ललित यदु,शिवा साहु, सुखदेव साहु सहित ग्रामीण एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *