पाटन कालेज के अतिथि व्याख्याता अमृतेष शुक्ला सहायक प्राध्यापक बने।


पाटन महाविद्यालय में खुशी की लहर
पाटन। शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन में राजनीति विभाग में अतिथि व्याख्याता के रूप में पदस्थ अमृतेष शुक्ला छतीसगढ़ लोक सेवा द्वारा आयोजित सहायक प्रध्यापक परीक्षा तृतीय स्थान प्राप्त सहायक प्राध्यापक बने। जानकारी देते हुए अतिथि सहायक प्राध्यापक चंद्रशेखर देवांगन ने बताया कि बचपन से ही मेधावी रहे अमृतेष ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद राजनीति विषय का चयन सिविल सर्विसेज की परीक्षा मे साक्षात्कार तक का सफर तय किये इसी बीच राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा भी उत्तीर्ण कर लिए फिर इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी रुचि दिखाई और पहले ही प्रयास में पूरे छतीसगढ़ में राजनीति विषय मे तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने लक्ष्य को हासिल किए। अमृतेष के चयन पर महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, प्राचार्य डॉ शोभा श्रीवास्तव, राजनिति विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अरविंद शुक्ला, क्रीड़ाधिकारी डॉ दिनेश नामदेव, ग्रँथपाल डीके टिकरिहा सहित महाविद्याल परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाये देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *