दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर (एन एस एस यूनिट) एवं छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के संयुक्त प्रदेश स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में कमल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताई। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर( एन एस एस यूनिट) एवं एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय वर्चुअल योगा अभ्यास दिनांक 21-62021 को सुबह 8.0 से प्रारंभ हो रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा उपस्थित रहेंगे। योगाभ्यास हेतु पूने से कारपोरेट योगा ट्रेनर श्रीमती नूतन मंगेश जोंधळे बिलासपुर से डॉ के के श्रीवास्तव फिजिशियन एवं पतांजली जिला प्रभारी बिलासपुर, नीसेश वर्मा महामंत्री एवं तखतपुर से दीपक साहू प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थाओं के प्राध्यापक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के लिए सामान्य योग अभ्यासक्रम, कारपोरेट योगा ट्रेनर श्रीमती नूतन मंगेश जोंधळे, पतांजली जिला प्रभारी डॉ के के श्रीवास्तव, निसेश वर्मा एवं दीपक साहू विभिन्न योगासन बताएंगे। एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्री एस डी बर्मन योगा दिवस पुरस्कार प्रतियोगिता में विजेताओं को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
एसोसिएशन की ओर से योगाभ्यास में उपस्थित सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में दिनांक 21-6-2021 को सुबह 8.0 बजें, गूगल मीट लिंक http://meet.google.com/gys-cyfs-jwp से जुड़ सकते हैं। उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी देने गूगल फार्म उपलब्ध कराया गया है। https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfvU6OaFmaeh070NswTbNtTNQxLrfhyOTP2gJsbqBcRne-Rbg/viewform?usp=pp_url गूगल फार्म में उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
अतंराष्ट्रीय योगा दिवस पर प्रदेश स्तरीय वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम में कमल वर्मा होंगें मुख्य अतिथि
