भिलाई-3 में डेंगू नियंत्रण हेतु चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

भिलाई। नगर निगम चरोदा-भिलाई में दूसरे दिन भी डेगू नियंत्रण अभियान भिलाई-3 के विश्व बैक कालोनी,इंदिरा पारा, शांति पारा मे बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम व निगम स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चंदाकर के नेतृत्व मे मितानीन तुलेशवरी साहू, मंजू भारती ने आरोग्य स्वास्थ्य समिति सदस्यों के साथ मिलकर लार्वा नष्ट करने स्वास्थ्य शिक्षा देकर जन जागरूकता अभियान चलाया। बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि बरसात के पानी मे सभी कीट के अंडे फिर उसके लार्वा और पियूपा मच्छर बनते है। डेगू का मच्छर साफ पानी मे अंडे देता है । मितानीन तुलेशवरी साहू ने घर के बाहर रखे पुराने मटके के पानी को एक पात्र मे कपडा रखकर छानकर उपस्थित लोगों को बताया कि ऐसे अंडे से लार्वा फिर पीयुपा उसके बाद मच्छर बनते है इसलिए पानी जमा ना होने दे साफ सफाई करते रहे । घर पर गाडियों के पुराने टायर ,खाली डब्बे, ओर गमलों को साफ करते रहे ।कार्यक्रम मे एम टी सतरूपा निर्मलकर, सुनीता बिनीया ,प्रतिमा वर्मा के माध्यम से नुक्कड़ सभा लेकर लोगों को साफसफाई के संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *