लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद — केंद्र सरकार द्वारा देश मे लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल और गैस के भाव को लेकर गरियाबंद मुख्यालय के तिरंगा चौक में स्कूटी मोटरसाइकिल और गैस सेलेण्डर की अर्थी निकालकर तिरंगा चौक में स्कुटी वाहन को जलाकर बढ़े महंगाई का विरोध करते हुए पेट्रोल डीजल के दाम को कम करने की मांग किया गया। इस आंदोलन के प्रारम्भ में शिशु मंदिर के सामने मैदान से स्कुटी वाहन और गैस सेलेंडर का बाजे गाजे के साथ शव यात्रा निकालकर तिरंगा चौक पहुचे जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार और बढ़ते पेट्रोल डीजल के साथ गैस सेलेण्डर के भाव को वापस लेने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया गया। इसके पश्चायत अर्थी के रूप में लाये कांधे में रखकर लाए स्कुटी का दाह संस्कार किया गया, वही दाह संस्कार को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी झूमाझटकी भी हुई। ज्ञात हो कि देश मे बढ़ती महंगाई पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए आज बडा प्रदर्शन किया है। कांग्रेसियों का मानना है की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों के बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है और इस इस महंगाई से देश की जनता त्रस्त है। जिसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज जिला मुख्यालय गरियाबंद में पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आबिद ढेबर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते मंहगाई का विरोध स्वरूप स्कूटी का अर्थी निकाल कर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए स्कूटी का दाह संस्कार करते हुए महंगाई का जमकर विरोध किया गया। प्रदर्शन से लगा रहा लंबा जाम
इस अनोखा प्रदर्शन के चलते करीब 20 मिनट तक तिरंगा चौक के चारो ओर ट्रक व अन्य वाहनों की लंबी लाइन लगी रही जिसके कारण आवागमन जाम रहा। इस स्थिति को देखते हुए प्रदर्शन के नेतृत्व कर्ता ने जल्दी आवागमन की सुविधा को बहल करने के लिए प्रदर्शन को समाप्त किया l विरोध करने में योगेंद्र चंद्राकर,अवनीश तिवारी, मनीष ध्रुव,भीम निषाद, दुलेश ध्रुव, निरंजन प्रधान, सफीक खान, वेदराम निषाद, रूपेंद्र चंद्राकर, छत्रपाल कुंजाम, भूपेंद्र ध्रुव, सोहन ध्रुव, चंद्रहास कवर, नंदू गोस्वामी,दिनेश ध्रुव, कमल दीवान, अहसन मेमन, विरेंद्र सेन, आकाश यादव, राहुल सोनी, लोकेश सिन्हा, छिनू अरबाज, यशवंत, भोला सिन्हा, शुभम ध्रुव, रोमन यादव, चेतन यादव, रूप राज निषाद, जफर, कामदेव निषाद, आबिस दास, लव ध्रुव, ओंकार नागेश, अनिश मेमन, फरदीन खान, सोहेब खान उपस्थित थे।
