उतई नगर पंचायत में ठेकेदार द्वारा समय पर काम नही किये जाने पर नोटिस देकर अमानत राशि राजसात एवं 3 साल तक निविदा में भाग लेने किया वंचित

रोशन सिंह बम्भोले

उतई। नगर पंचायत उतई अंतर्गत वार्ड 12 में स्थित शीतला तालाब में विधायक निधि लागत 2 लाख से पचरी निर्माण कार्य का ठेका एवाय सिविल कांट्रेक्टर रिसाली भिलाई को मिला था लेकिन समय पर पचरी निर्माण कार्य नही किए जाने के कारण नगर पंचायत द्वारा उक्त ठेकेदार को नोटिस जारी कर निविदा कार्य के समय जमा की गई अमानत राशि राजसात कर निकाय कोष में जमा कराए जाने तथा 3 वर्ष तक निकाय के विभिन्न निर्माण कार्यो हेतु निविदा में भाग लिए जाने से वंचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *