बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस पाटन द्वारा पाटन में किया गया सांकेतिक चक्काजाम, मोदी सरकार के खिलाफ जमकर किये नारेबाजी

पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल पुनिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम , प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवम दुर्ग जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे के निर्देशानुसार आज आत्मानंद चौक जनपद पंचायत पाटन के सामने 5 मिनट की लिए सांकेतिक रूप से चक्का जाम किया गया व सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ में जमकर नारेबाजी किया गया।
साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा गया वर्तमान परिदृश्य में देश पेट्रोल, डीज़ल,सहित सभी खाद्य सामग्रियों में बढ़ती महंगाई से लोगो मे दहशत का माहौल बनते जा रहा है कोरोना जैसे भयकंर महामारी से जुझ रहे देशवाशियो पर मोदी सरकार द्वारा महंगाई की मार सम्पूर्ण देश झेल रहा जो धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर रहा जो पिछले 70 सालों में न हो सका वो मोदी सरकार ने महज़ 7 सालो में कर दिखाया देश की जनता बस अब चुनाव का इन्तिज़ार कर रही है जनता इस सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकेगी।
इस कार्यक्रम प्रमुख रूप पाटन के ब्लॉक कांग्रेश अध्यक्ष महेंद्र वर्मा , नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, मेहत्तर वर्मा ,राकेश ठाकुर,पुरुषोत्तम कश्यप,सुनील सोनी ,संतोष मालवीय, आभाष दुबे ,मनीष देवांगन,लीलाधर वर्मा जी,कमलकिशोर वर्मा जी,लीलेश वर्मा जी, प्रशांत शुक्ला ,नीरज सोनी ,आदित्य तिवारी,सालिक साहू ,मनोज कुर्रे,गौतम कौशिक ,सोहन वर्मा,गोपी साहू,मनोज वर्मा,रूपेश लहरी,राजेन्द्र वर्मा,विक्की चंद्राकर ,खिलेश भाले सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *