भाजयुमो उतई मंडल के धरना प्रदर्शन के खौफ से नगर में गोठान निर्माण कार्य का ले आउट कराया गया


रिपोर्टर: रोशन सिंह बम्भोले

उतई।भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मंडल के तत्वाधान में गुरुवार को नगर पंचायत उतई के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।राज्य सरकार महत्वकांक्षी योजना के तहत नगर में गोठान का निर्माण सरकार के ढाई साल पूरा होने के बाद भी पूरा नही हुआ है जिसको लेकर राज्य सरकार की वादा खिलाफी घोषणा को लेकर राज्य सरकार व स्थानीय विधायक व छग शासन के गृहमंत्री के खिलाफ नारे बाजी लगाते हुए धरना प्रदर्शन को अंजाम दिया गया।नगर पंचायत उतई के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार द्वारा लिखित रूप से गोठान निर्माण की जानकारी दिया उसके बाद धरना प्रदर्शन बंद हुआ।सीएमओ द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि लॉक डाउन के कारण निर्माण कार्य मे विलंब हुआ है,गोठान के लिए इंदिरा नगर वार्ड 1 में 3 एकड़ की शासकीय जगह का चयन किया गया।जिसका निविदा निकाली जा चुकी है ठेकेदार को वर्क आर्डर भी दे दिया गया है और आज ठेकेदार को उपअभियंता डीआर साहू द्वारा गोठान के लिए ले आउट भी किया कराया गया ।ले आउट के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा,सहायक राजस्व निरीक्षक अंकालू राम साहू योगेश साहू मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *