रिपोर्टर: रोशन सिंह बम्भोले
उतई । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी उतई द्वारा नगर के सब्जी मार्केट में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में डीजल पेट्रोल, खाद्य तेल की कीमत आसमान छू रही है जिससे मध्यम वर्गीय लोगो के लिए आफत बन गई है। आम जनता महंगाई से त्रस्त है कार्यकर्ताओं ने नारा लगाते हुए कहा कि रहम करो मोदी सरकार।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बहादुर नेताम पार्षद प्रहलाद वर्मा तिलेश्वर साहू मन्नू गोस्वामी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
