✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा दो आवेदकों को 17 जून 2021 को ग्राम पंचायत के सचिव पद पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु आदेश जारी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्हेभाठा हेतु प्रतिमा पोर्ते और ग्राम पंचायत भूतबेड़ा हेतु ओंकार कश्यप को ग्राम पंचायत सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।
ज्ञात हो कि जनपद पंचायत मैनपुर के ग्राम पंचायत गोहरापदर में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ गिरधारी लाल पोर्ते की असामयिक मृत्यु 12 जुलाई 2019 को हुई थी। स्वर्गीय श्री पोर्ते की धर्मपत्नि श्रीमती प्रतिमा पोर्ते द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु नियत शैक्षणिक योग्यता उत्तीर्ण करने के उपरांत उन्हें ग्राम पंचायत साल्हेभाठा में ग्राम पंचायत सचिव पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। इसी प्रकार जनपद पंचायत मैनपुर के ही ग्राम पंचायत बुरजाबहाल में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ प्रदीप कश्यप की असामयिक मृत्यु 31 जुलाई 2013 को हुई थी। उनके पुत्र ओंकार कश्यप को शासन द्वारा नियत समयावधि में नर्धारित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के उपरांत ग्राम पंचायत भूतबेड़ा में ग्राम पंचायत सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है। जिला पंचायत के सीईओ श्री अग्रवाल ने प्रतिमा पोर्ते और ओंकार कश्यप को आज नियुक्ति आदेश प्रदान किया। इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत सुश्री पद्मिनी हरदेल, जिला गरियाबंद ग्राम पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
