रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मंडल के तत्वाधान में नगर पंचायत उतई के सामने राज्य सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।उतई भाजयुमो मंडल व भाजपा मंडल द्वारा राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजना गोठान का निर्माण ढाई वर्ष बीतने के बाद भी नही हुआ है जिसे लेकर राज्य सरकार व स्थानीय विधायक व गृहमंत्री के खिलाफ नारे बाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के दौरान मवेशी में साथ मे लाए थे जिसे नगर पंचायत के गेट के सामने बांध कर एक घण्टे तक रखे थे,भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ कहा कि झूठी वाहवाही से काम नही चलेगा जो वादा चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार ने जनता से किया था वो अभी तक नही हुआ है जिसका साक्षत उदाहरण नगर पंचायत उतई में देखने को मिल जाएगा वो है उतई नगर में अभी तक गोठान निर्माण न होना है।

कार्यकताओं ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार से जवाब चाहा जिस पर सीएमओ ने कार्यकर्ताओं बताया कि लॉक डाउन के चलते कार्य में विलंब हुआ है,गोठान के लिए जगह चयनित कर लिया गया है व निविदा प्रकिया भी पूरी कर ली गई और गोठान निर्माण के लिए ठेकेदार को वर्क आर्डर भी जारी कर दिया है कार्य भी प्रारंभ हो गया है।कार्यकर्ताओं को गोठान निर्माण कार्य की लिखित में पत्र दिया गया तब धरना प्रदर्शन को समाप्त किया गया। धरना प्रदर्शन में भाजपा जिला महामन्त्री ललित चन्द्राकर, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष अनिल साहू, भाजपा उतई मण्डल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, मंडल महामंत्री सोनू राजपुत, पुकेश चन्द्राकर, मण्डल उपाध्यक्ष नरेन्द्र साहू, भीमसेन सिन्हा, सोहन रिगरी, नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर, मंडल मंत्री सुखित यादव, अंडा उप सरपंच अमित चन्द्राकर, छबिलाल साहू, पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू, पूर्व पार्षद कुमार साहू,रूपेश पारख,मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग चंदू देवांगन, मंडल कोषाध्यक्ष आशीष साहू, प्रवीण यदु, लवण चतुर्वेदी, डुमेश साहू, दीपक यादव, सन्तोष सपहा, पूनम चंद सपहा, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश साहू, ईश्वर साहू, दीपक यादव, रामाचंद्र सहित भाजपा के कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित थे।
