ग्राम पंचायत बहेराबुड़ा में ग्रामीणों को किया गया मच्छरदानी का वितरण*

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
गरियाबंद ब्लाक के सरपंच संघ अध्यक्ष एवं सरपंच मनीष ध्रुव ग्राम पंचायत बहेराबुड़ा के हाथों ग्रामीणों को मच्छरदानी वितरण किया गया बारिश के मौसम में मच्छर की प्रकोप व महामारी से बचने के लिए पंचायत द्वारा ग्रामीणों को मच्छरदानी वितरण किया गया। मच्छरदानी पाकर ग्रामीण बहुत खुश नजर आए ग्राम बहेराबुड़ा के ग्रामीण बेदराम निषाद का कहना है कि पंचायत द्वारा हमें मच्छरदानी वितरण किया गया जिससे हम बहुत खुश हैं पंचायत द्वारा लगभग 300 राशन कार्ड धारियों को मच्छरदानी वितरण किया गया है। मनीष ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों को मच्छरदानी वितरण हेतु आदेशित किया गया था आदेश अनुसार हमने लगभग 300 राशन कार्ड धारी ग्रामीणों को मच्छरदानी वितरण किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *