दुर्ग पुलिस मुस्कान अभियान के तहत 117 गुमशुदा बच्चों को बरामद कर परिजनों के चेहरों पर लायी मुस्कान

#अन्य राज्यों से भी गुमशुदा बच्चों को दस्तयाब की पुलिस टीम

दुर्ग—श्डी.एम.अवस्थी, पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के आदेश के अनुरूप श्री प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देशानुसार श्री संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर) श्री अनंत साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में दुर्ग जिले में लापता गुमशुदा बच्चों के पतासाजी हेतु सतत रूप से अभियान मुस्कान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा इस वर्ष अब तक पूर्व वर्षों के गुमशुदा 05 बालक व 31 बालिका कुल 53 बच्चों को तथा इस वर्ष 2021 में गुमशुदा हुए बच्चों में से 18 बालक एवं 63 बालिका कुल 81 बच्चों को बरामद कर सकुशल उनके परिजनों को सौंपा गया, इनमें के कई बच्चों को महाराष्ट्र, दिल्ली एवं अन्य राज्यों से बरामद की गई है।

     *इस प्रकार अभियान मुस्कान के दौरान इस वर्ष अब तक कुल 117 बच्चों को बरामद कर उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लाने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।*

इस सफलता में सभी नगर पुलिस अधीक्षक , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभरियो का निर्देशानुसार टीम गठित कर बालक बालिकाओ को दस्तयाब करने में सराहनीय भूमिका रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *