पाटन। भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल पाटन द्वारा कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी को लेकर आम जनता के बीच भाजपा मध्य मण्डल पाटन के नेता व कार्यकर्ता पहुंचे जनता के पास कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में लोकलुभावन वादे धरातल पर खोखले साबित हुए आम जनता में ढाई वर्ष में ही सत्तासीन कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस सरकार के चुनावी घोषणा पत्र मे किए लोकलुभावन वादे जो कि ढाई वर्ष के कार्यकाल में पूर्णता विफल हुए ।उनके इस वादाखिलाफी को आम जनमानस के समक्ष रखा गया । बैठक को सम्बोधित करते हुए दिनेश साहू ने कहा कि लोगों में कांग्रेस सरकार के प्रति भारी जन आक्रोश है l ढाई वर्ष से प्रदेश सरकार की राजनीतिक दुराग्रह से विद्वेष पूर्वक रवैये से अनेक आवास का काम अधूरा व पैसा अप्राप्त है बारिश में टूटे-फूटे घर में रहने को गरीब जनता मजबूर है कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में किए सभी वादे से मुकरी है वृद्ध, महिला,युवा हर वर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है l पूरा वर्ग हताश और निराश है आम जनता त्रस्त है और कांग्रेसी मस्त है l पाटन क्षेत्र में रेत माफिया मुरुम माफिया का आतंक है l पुलिस भी बेबस नजर आती है l मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ही भय और आतंक का राज चल रहा है l कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी l पूर्ण शराबबंदी के वादा करके माता बहन का आशीर्वाद लेकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार आज गांव गांव में अवैध शराब का बेधड़क व्यपार फल फूल रहा है l शराबबंदी तो दूर ऑनलाइन शराब उपलब्ध करा रही है l माता बहनों की हाय इस कांग्रेस की सरकार को लगेगी और यह शासन मिट्टी पलित हो जाएगा l चिटफंड में डूबे गरीब जनता ढाई साल से आस लगाए बैठी है कब ये शासन उनका डूबा हुआ धन उनको वापस कराएगी l वृद्ध लोग नजरें उठाये देख रहे है कि उनको 1000/- रुपये पेंशन के रूप में कब मिलेगा l युवा बेरोजगार टकटकी लगाए बैठे है कि उन्हें कब शासन का बुलावा आएगा और नौकरी मिलेगी और जब तक नौकरी नही मिल जाती तब तक उन्हें बेरोजगारी भत्ता 2500/- देना कब शुरू करेगी l आंगनबाड़ी मितानिन बहने जो जान जोखिम में डालकर कोरोना काल मे दिनरात सेवा किये है उन्हें इंतजार है कि कब कांग्रेस की शासन सुध लेगा और उन्हें भी किये गए वादे के अनुरूप तृतीय वर्ग कर्मचारी के रूप में सम्मान मिलेगा l स्वसहायता की बहनों से किया गया वादा कि आपका पूरा ऋण माफ किया जाएगा आजतक उसकी सुगबुगाहट भी नही है l सबकी निगाहें कांग्रेस शासन की ओर है l लेकिन शासन के नुमाइंदे कहा गायब हो गए है ढ़ंढने से भी पता नही चलता l ढाई बर्ष बीत गया लेकिन उनके घोषणा पत्र में किये गए वादे धरातल पर दिखाई नही देता l ऐसा झूठा लबरा शासन को उखाड़ कर फेकने का वक्त आ रहा है l जनता तैयार रहे अपनी ताकत को दिखाने का वक्त आ रहा है l जनता के साथ किये गए धोखा का बदला पूरी शिद्दत से लिया जाएगा चुन चुनकर एक एक बिंदु का हिसाब लिया जाएगा l भारतीय जनता पार्टी की शुसासन पुनः आईगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी l
बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश साहू उपाध्यक्ष भाजपा मध्यमण्डल पाटन, केवल देवांगन युवा मोर्चा, भागवत सिन्हा सरपंच केसरा,नरेंद्र साहू,मुन्ना पाल,अंगेश कुमार,नामेश्वर सिन्हा,दाऊलाल साहू,परमेश्वर निषाद,नोहर साहू,बृजमोहन यादव,यशवंत निषाद,प्रहलाद निषाद,रमाकांत निषाद,सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे l
