पाटन। पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में अनुभाग पाटन के समस्त थाना क्षेत्रों में वृद्धजनों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं व उनके अधिकारों के विषय में जागरुकता अभियान चलाया गया।
पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में समर्पण अभियान चलाया जा रहा है l जिसके तारतम्य में 15 जून को बुजुर्ग के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के बारे में जागरूकता फैलाने के वैश्विक दिवस (WEAAD) के अंतर्गत पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में जागरुकता लाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण अनंत साहू एवं SDOP पाटन आकाश राव गिरेपुंजे के पर्यवेक्षण में जागरूकता कार्यक्रम चालाया गया।थाना प्रभारी व थाना स्टाफ द्वारा रानीतराई थाना क्षेत्र के वृद्धजनों के कुशल क्षेम उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण तथा उनसे सौजन्य भेंट के प्रयास किए गए।

कार्यक्रम के तहत थाना प्रभारी श्रीमती वी प्रभा राव थाना स्टाफ के साथ रानीतराई के बुजुर्गद्वय नेतराम वर्मा सेवानिर्वित कृषि विस्तार अधिकारी एवम कृषक धरमू राम चक्रधारी से उनके घरों में जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया व उन्हें पुलिस की इस समर्पण योजना व संवेदनशीलता से अवगत भी कराया व हर संभव सदैव सहयोग करने का विश्वास भी दिलाया.
क्षेत्र के बुजुर्ग पुलिस के इस कार्यक्रम व उसकी संवेदनशीलता व आत्मीयता से अत्यंत अभिभूत नजर आए व उन्होंने विभाग को अपना आशीष प्रदान किया।
रानीतराई सरपंच निर्मल जैन ने कहा कि पुलिस के समर्पण भाव से बुजुर्गों को सम्मान एवं उनके प्रति विश्वास बढ़ेगा। पुलिस के इस कार्यशैली से बहुत अभिभूत हुआ और उन्हें इस नेक कार्य के लिए बहुत ही साधुवाद दिया।
