पाटन। भाजपा मध्य पाटन मंडल की बैैैैैठक आज ग्राम में फुंडा में आयोजित की गई। बैैैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा ढाई साल पूर्ण होने पर भी अब तक कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव के पहले जन घोषणा पत्र के अनुसार वादा पूरा नही किया गया। जिसको लेकर आज शाम बैठक प्रभारी दीलिप साहू,मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू महामंत्री विनय चन्द्राकर की उपस्थिति में बैठक रखा गया। बैठक में भूपेश सरकार की घोर निंदा किया गया व भूपेश सरकार द्वारा ढाई साल में अब तक वादा पूरा नही किये जाने की स्थिति को जनता के बीच रखने व समझाये जाने का फैसला सर्वमत से लिया गया। बैठक में मुरलीधर वर्मा, सन्तोष साहू,राम कृष्ण साहू सातरा ,सुधाकर दुबे, राजेंद्र कुमार,चंदू गोस्वामी,शंकर दुबे, जय वर्मा,नेहरू राम वर्मा ,युगल कुमार,मुरलीलाल ,दूनी वर्मा,सन्तोष वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
भाजपा मध्य पाटन मंडल की बैठक फुंडा में आयोजित की गई…प्रदेश सरकार द्वारा ढाई साल बाद भी चुनाव पूर्व किये घोषणा को पूरा नही किये जाने की हुई निंदा
