पाटन क्षेत्र के 86 लोगो 8लाख 75 हजार की मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान की राशि वितरण किया गया

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सभागार में आज सर्व धर्म प्रार्थना सभा एवं मुख्यमंत्री जनसम्पर्क द्वारा जारी की जाने वाली स्वेकच्छनुदान की राशि का चेक मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी की उपस्थिति में वितरण किया गया। जनपद सीईओ मनीष साहू ने बतलाया कि मुख्यमंत्री द्वारा 86 हितग्राहीयो को 8 लाख 75 हजार रुपये की राशि जारी की गई।
जनपद सभापति रमन टिकरिहा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जरूरमंद व्यक्तियों को जारी की गई जनसम्पर्क राशि के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पाटन में मुख्यमंत्री द्वारा विकास के साथ साथ आर्थिक सहयोग भी जारी है।
मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, अश्वनी साहू ,जनपद सदस्य दिनेश साहू,अंशु रजक,सुरेश निषाद,रूपचंद साहू,डागेश्वरी धनकर, वंदना वर्मा, मधु वर्मा, मीरा बाई सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *