छत्तीसगढ़ में आज 459 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

रायपुर। प्रदेश में कोरोना पाजेटिविटी दर लगातार घट रही है। 13 जून को प्रदेश में पोजेटिविटी दर 1.4 प्रतिशत रहा। 32 हजार 428 लोगों की सैम्पल जांच की गई। जिनमे 459 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। प्रदेशमें आज 6 लोगों की कोरोना से जान चली गई।

छत्तीसगढ़ के 28 में से 22 जिले में आज कोरोना से किसी की मौत नही हुई है। दुर्ग,राजनादगांव, बेमेतरा,कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली,गौरैला पेण्ड्रा मरवाही, कांकेर, नारायणपुर में कोरोना मरीजों की संख्या दहाई भी नही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *