राजबलि चौधरी को राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस दुर्ग जिला के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये

दुर्ग। आगामी चुनाव को देखते हुए दुर्ग जिले में संगठन का विस्तार निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नीलकंठ त्रिपाठी व प्रदेश अध्यक्ष राहुल राज पांडे जी के दिशा निर्देश पर प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा के अनुशंसा से हितेश शुक्ला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की सहमति से युवा नेता राजबली चौधरी को राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के दुर्ग जिला कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। श्री शुक्ला ने राजबलि चौधरी को दुर्ग जिला की कार्यकारिणी व कार्यक्रम की सूचना प्रदेश कार्यालय में समय समय पर देने के लिए निर्देश दिये कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हितेश शुक्ला जी व प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा को राजबलि चौधरी ने आश्वासित करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दुर्ग जिले में अपनी मजबूत पकड़ बनायेगी कोरोना काल में शासन की गाइडलाइन खत्म होते ही बढ़ती महंगाई फिस वृद्धि अनुकंपा नियुक्ति आदिवासी महिलाओं की समस्याओं को लेकर मार्गदर्शन में चक्का जाम आंदोलन धरना-प्रदर्शन संचालित किए जाएंगे। जिसकी सूचना समय-समय पर प्रदेश कार्यालय व प्रदेश अध्यक्ष राहुल राज पाण्डेय व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हितेश शुक्ला जी को अवगत कराया जाएगा राजबली को बधाई देने वालों मे मुख्य रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष रामायण रजक, रवि यादव , प्रदेश संगठन मंत्री हेमंत पिलोदिया, सुनील पोर्ते, दुर्ग जिला महिला युथ विंग की अध्यक्ष सुश्री उत्तरा साहू एवं रविंद्र नाथ,जी कृष्णा, ईश्वर राव आदि लोगों ने बधाई प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *