रूही सरपंच के खिलाफ पंचों ने लाया अविश्वास प्रस्ताव…सरपंच ने मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने की मांग

पाटन। विकासखंड पाटन के चर्चित ग्राम पंचायत रूही के सरपंच कु.भारती जांगड़े के ऊपर पंचों द्वारा पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 21 के तहत अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए आवेदन दिया गया था। जिस पर एसडीएम पाटन विपुल गुप्ता द्वारा पाटन तहसीलदार अनुभव शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर 16 जून की दोपहर 12:00 बजे पंचायत भवन रूही में सम्मिलन आयोजित करने का आदेश जारी किया गया है।

सरपंच ने मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने आवेदन किया

पंचों द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर सरपंच कु भारती जांगड़े ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को न्याय दिलाने आवेदन लिखा गया है जिसमें सरपंच भारती जांगड़े ने लिखा है कि मैं आपके व रूही के जनता के आशीर्वाद से सरपंच बनी जनहित में विकास कार्य के लिए काम करने पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी किया गया था । लेकिन उपसरपंच द्वारा बगैर प्रस्ताव नियम विरुद्ध कार्य, प्रस्तावित कार्यों का विरोध और सभी प्रकार के विकास कार्यों को अपनी मर्जी से करने लगे । उपसरपंच द्वारा अपमानजनक जातिगत गाली गलौज कर अपमानित किया गया। फर्जी बिल पास कराने दबाव, विकास कार्यों का पैसा लेकर भी कार्यों को अधूरा रखा। उपसरपंच मुझे अपने इशारों में काम करवाना चाहता था मेरे द्वारा गलत कार्यों में साथ नहीं दिए जाने पर अविश्वास प्रस्ताव रखा गया है। गांव के लोग आज भी मुझ पर विश्वास रखते हैं। मुख्यमंत्री जी अविश्वास प्रस्ताव पर मुझे न्याय दिलाने उचित पहल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *