ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगीचा के कार्यकर्त्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में किया एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन

जशपुर – AICC के मार्गदर्शन पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री बी वी श्रीनिवास के निर्देशन पर आज दिनांक 11 जून 2021 को लगातार बढ़ती हुई पेट्रोल डीज़ल की कीमतों के विरोध में केन्द्र की मोदी सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय के ख़िलाफ़ एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन बगीचा पेट्रोल पंप के सामने बगीचा कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया गया. यह प्रदर्शन पूरी तरह से सांकेतिक था. किसी भी पप्रकार की नारेबाजी या शोर सारबा नहीं किया गया. मौन रहकर पेट्रोल डीजल की बढ़ती महंगाई का विरोध किया गया.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आनंद लाल कुजूर विशेष आमंत्रित सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी, परमेश्वर यादव पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष जशपुर, बुधराम बनवासी जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष, नासिर अली जिला सचिव,राजेश अग्रवाल जिला सयुंक्त महामंत्री,जोधन यादव पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष,प्रकाश जैन अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष, अर्जुन यादव पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री, आशिका कूजुर प्रदेश सहसचिव युवा कांग्रेस, बबलू पंडित जिलाध्यक्ष मजदूर कांग्रेस,इमरान हसन भारती युवा कांग्रेस जिला महासचिव, विवेकानंद दास महंत विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस जशपुर,रोहित भगत विधानसभा महासचिव, अनिल यादव विधानसभा महासचिव,विकास यादव युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष,डेविड लकड़ा आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष,अजय जायसवाल ,दुर्गेश वर्मा ,विकाश गुप्ता ,नितेश ,अरशद खान ,राधेश्याम यादव ,विजय यादव,मनोज यादव,कपिल दास ,सचिन दास,शिवम्बर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *