देवभोग क्षेत्र ग्राम माडागांव पर मितानिनों ने निकाली रैली और ग्रामीणों से कहा घर पर रहे स्वस्थ रहे हारेगा कोरोना जीतेगा भारत

✍? गरियाबंद से रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट

गरियाबंद जिले एवं
देवभोग ब्लॉक में बीते कुछ महीनों से कोरोना का कहर बना हुआ था, लेकिन टीकाकरण एवं लॉकडाउन जिससे अभी कुछ राहत तो मिल गयी है अभी भी तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है फिर भी अभी जो बरसात का मौसम चालू होने वाला है जिसमें कई बीमारीयां होने की खतरा बनी रहती है जैसे मलेरिया,उल्टी ,दस्त,बुखार, सर्दी, खाँसी,होने की संभावना ज्यादा होती है जिससे बचने के लिए हमारे देवभोग ब्लॉक के ग्राम पंचायत माड़ागांव के मितानिनों ने विभिन्न बीमारियों से बचने एवं गांव के लोगो को जागरूक करने के लिए मोर्चा संभाला है और गांव के हर गली मोहल्लों में घूम घूम कर नारे लगाते हुए बीमारियों से बचने के लिए जागरूकता रैली निकाली। जिसमे सुदेष्ठा यादव, पुर्णमी, राखी, सावित्री, तिलोत्तमा ,जयमणी एवं जमुना आदि मितानिन एवं भाजपा के जिला महामंत्री श्रीमति शितला पांडेय और गांव के ग्रामीण भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *