पाटन— भारतीय जनता पार्टी मध्य पाटन मण्डल की कार्यकारणी गठन के बाद प्रथम बैठक देवांगन भवन में आयोजित किया गया बैठक में प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार अपने घोषणा पत्र के मामले में फिस्सडी साबित हुई है नरूवा,घुरवा,गरवा बारी अंतर्गत गौठान में केंद्र के मनरेगा योजना का पैसा लगा दिया है केंद्र के पैसे से अपने योजना को संचालित किया जा रहा है कांग्रेस सरकार शराब बन्द करने के वायदे को लेकर सत्ता में आई लेकिन शराब बन्द करने के बजाय उल्टा और शराब के व्यवसाय को बढ़ा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के वायदा खिलाफी को जनता के पास जाकर बताना है इसके अलावा शोसल मीडिया में भी उजागर करना है ।

बैठक को जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू एवं हर्षा चन्द्राकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की जनहितैषी योजना को अपना बता रही है केंद्र सरकार किसानों के हित के लिये अनेक योजनाएं संचालित कर रही है प्रभारी पवन शर्मा,मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू, विधायक दल सचिव जितेंद वर्मा, उत्तर मण्डल अध्यक्ष लोकमणि चन्द्राकर,जिला पंचायत सदस्य मोनु साहू, हर्षा चन्द्राकर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पुरषोत्तम तिवारी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उपासना चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष होरीलाल देवांगन,महामंत्री हरिशंकर साहू,पार्षद योगेश भाले ,अखिलेश मिश्रा,दिलीप साहू ,दामोदर चक्रधारी,सुरेश साहू,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,गंगादीन साहू ,कुलदीप वैष्णव,हर्ष भाले, दिनेश कुमार साहू, केवल देवांगन , पूर्व जनपद सदस्य चन्द्रवती कुर्रे,तनुजा साहू,राजेन्द्र कुमार वर्मा,सुरेश साहू,सागर सोनी,कुणाल शर्मा,विनय चन्द्राकर, विनय शुक्ला, रमेश देवांगन सहित अन्य उपस्थित थे।
