सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत राय की जन्म दिन पर कल एजेंट और निवेशकर्ता सहारा कार्यालय के सामने मनाएंगे काला दिवस

रोशन सिंह बम्भोले

उतई।सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय का 10 जून को जन्म दिन है।इस अवसर पर सहारा के निवेशककर्ता व एजेंट मिलकर उनका जन्म दिन काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 10 जून को उतई पाटन मुख्य मार्ग पर स्थित सहारा के कार्यालय के बाहर सुबह 11 बजे से 2 बजे तक काला पट्टी लगाकर धरना देकर काला दिवस मनाएगे। ज्ञात् हो कि सहारा इंडिया में लोगों के अरबो रुपये के पैसे जमा है। लेकिन कंपनी द्वारा बार बार बहाना बनाकर राशि का भुगतांन् नही किया जा रहा है।जिसके लिये 10 जून को सुब्रत राय के जन्म दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का बड़ा निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *