जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा ने क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बहाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किये

पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पाटन विकासखंड के ग्राम फूंडा में  अरबोरिटम (वनस्पति वाटिका ) का भूमिपूजन किया। यह वाटिका जापान की मियावाकी तकनीक से बनाई जाएगी। इसमें 10 गुना तेजी से पौधे बढ़ते हैं और 30 गुना सघन वन तैयार होता है। फूंडा  के 20 एकड़ क्षेत्र में वनस्पति वाटिका का  विकास किया जाएगा।इसके द्वारा राज्य में जैव विविधता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा से बात किये। श्रीमती सिन्हा ने मुख्यमंत्री को कोरोना काल मे भी किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत पहिली क़िस्त दिए जाने एवं पूरे पाटन क्षेत्र में सड़को की जाल बिछाने,सिंचाई सुविधा बढ़ाने नहरों में लाइनिग कार्य करवाये जाने सहित गाँव गाँव मे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दिए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *