मैनपुर क्षेत्र थाना ईंदागाँव पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, लोगों को पेड़ लगाने की दी जानकारी

? संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद / मैनपुर : पुलिस महानिदेशक गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल जी के दिशा निर्देश में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गरियाबंद जिले के विकास खंड मैनपुर अंतर्गत वनांचल में स्थित ग्राम ईंदागाँव की थाना परिसर में एकता और अखंडता का परिचय देते हुए साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा और महत्वता को जन जन तक प्रेरित करते हुए आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया थाना परिसर ईंदागाँव में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया इस शुभ अवसर पर ईंदागाँव के थाना प्रभारी श्री रामाधार मरकाम जी द्वारा लोगों से अपील किया गया कि लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो यह प्रकृति का अमूल्य धरोहर है इसके संरक्षण सबका कर्तव्य है जब तक दुनिया मे प्रकृति और पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे तब तक दुनिया में इंसान की वजूद रहेगा क्योंकि इंसान को जिंदा रखने के लिए प्रकृति का अमूल्य योगदान रहा है जिस तरह से ऑक्सीजन की कमी से कोरोनाकाल में कई विपरीत परिस्थितियां देखने को मिली थी
विचार करने की बात है आज हमने जो पौधे लगाए हैं कल वह पौधे किसी और को शीतल छाया प्रदान करेगा साथ ही सैकड़ों लोगों को ऑक्सीजन देने का काम आएगा जो कि किसी पुण्य से कम नहीं है यह नेक कार्य सभी को करना चाहिए सभी व्यक्तियों को अपने जीवन में वृक्षारोपण करना चाहिए और प्रकृति सहित जल जंगल जमीन को बचाने में अपना अहम योगदान होना चाहिए
कार्यक्रम में थाना प्रभारी रामाधार मरकाम , प्र आर भूषण बांदे , विश्वास पात्रे , आर. अरूण कोमर्रा, चंद्रशेखर महेश्वरी, डोमार ध्रुव, कौशल कंवर , सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर शयामलाल शर्मा , पूरा कर्मचारी , इंदागांव के सरपंच राजमन नेताम, उपसरपंच रूपसिंग बस्तिया , पंच रूपेश मसिह , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधारानी, महिला समूह सदस्य सरिता साहू , धुरवागुड़ी सरपंच रामप्रसाद नेताम, उपसरपंच व ग्रामीण उपस्थित रहे । आम , जामुन, आंवला , करण का पेंड़ लगाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *