पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति हेतु आनलाई आवेदन आमंत्रित अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु

कांकेर। जिले में सचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, महाविद्यालय, विश्व विद्यालय, इंजीनियरिंग काॅलेज, मेडिकल काॅलेज, आईटीआई, पाॅलिटेक्निक इत्यादि संस्थाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की पात्रता रखते हैं, वे आॅलाईन आवेदन कर सकते है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि कोविड-19 के कारण महाविद्यालयों में प्रवेश तथा परीक्षा परिणाम विलंब से घोषित होने के कारण शिक्षा सत्र् 2020-21 में छात्रवृति हेतु पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति से कक्षा 12वीं से उच्चतर स्तर के आवेदन स्वीकृत एवं वितरण की कार्यवाही वेब साईड http://mpsc.mp.nic.in/CGPMS पर आॅनलाईन आवेदन की जा रही है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं को प्रस्ताव स्वीकृत एवं लाॅक करने हेतु विभाग द्वारा तिथि में वृद्धि की गई है। 10 से 17 जून तक पात्र लंबित विद्यार्थियों द्वारा आॅनलाईन हेतु नवीन एवं नवीनीकरण, 10 से 19 जून तक ड्राफ्ट प्रपोजल लाॅक करने हेतु और 10 से 20 जून तक सेक्सन आॅडर लाॅक करने हेतु तिथि निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *