पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, कांग्रेस नेता जनपद सभापति रमन टिकरिहा, कांग्रेस नेता कमलेश नेताम, भविष्य जैन, एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, एनएसयूआई नेता प्रेम प्रकाश पांडेय, बाबा चंद्राकर, के नेतृत्व में बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर के कांग्रेस नेताओं, युवा कांग्रेसी, एनएसयूआई, जामगांव आर ब्लॉक के कांग्रेसीयों ने अपने अपने निवास स्थान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ मे नारा लिखा हुआ तख्ती भी रखा था जिसमे लिखा गया था।
महंगाई ने किया जीना दुस्वार
अब बस करो मोदी सरकार
बहुत हो गई , मंहगाई की मार
अब बस करो , मोदी सरकार
