मोदी सरकार ने देश को 50 साल पीछे धकेला : प्रेम नागेश

विक्रम कुमार नागेश….

गरियाबंद। कांग्रेस नेता प्रेम नागेश ने मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरा होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों के चलते देश 50 वर्ष पीछे जा चुका है।

2014 में भारत दुनिया की 4 थी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश था जिसकी तुलना चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस से होती थी आज अर्थव्यवस्था के मामले हमारा देश 164 नंबर पर है और तुलना नेपाल और बंगलादेश से हो रही है।

प्रेम नागेश ने मोदी सरकार पर देश की अर्थव्यस्था को तबाह करने का आरोप लगाया। नोटबंदी, जीएसटी की जटिलता 12 करोड़ लोगों को बेरोजगारी, स्किल डेवलपमेंट योजना, प्रधानमत्री मुद्रा योजना, आत्मनिर्भर योजना की हवा निकल चुकी है। 100 स्मार्ट सिटी धरातल में कहीं नजर आती है।

मोदी सरकार ने एक भी सरकारी कंपनी खड़ी नहीं की बल्कि स्थापित सरकारी कंपनियों को बेचने का बस कार्य किया है। l प्रेम ने आगे कहा कि मोदी सरकार के 7 वर्षो के कार्यकाल में 6 लाख से अधिक भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ अन्य देशों की नागरिकता ले ली है। मोदी सरकार में सिर्फ हम दो हमारे दो की नीतियों के तहत चंद उद्योगपतियों को ही मुनाफा हुआ है।

गरीब व्यक्ति और गरीब होता गया है। देश पर जो कर्जा पिछले 70 वर्षों में था। उतना ही कर्जा मोदी सरकार ने पिछले 7 वर्षों में कर लिया है। इस दौरान एक भी उद्योग खोल भी नहीं पाई।

कोरोना की दूसरी लहर ने मोदी सरकार की तैयारी की पोल खोल कर रख दी है आम जनमानस में मोदी सरकार की नीतियों को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *