राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वंदना नंदनवार के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने पार्टी में प्रवेश किया

भिलाई। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में महिलाओं के विकास के लिए सतत संघर्षशील राष्ट्रीय नेत्री सुप्रिया ताई के दिशा निर्देश से राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ फौजिया खान राज्यसभा सांसद के अनुशंसा से छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिलाओं को जोड़ने का प्रयास पार्टी में किया जा रहा है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वंदना नंदनवार के सतत प्रयास से पार्टी में महिलाओं को प्रवेश कराकर नई नियुक्तियां की जा रही है इसी तारतम्य में राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की बैठक राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा के आवास में आयोजित की गई जिसमें महिला अध्यक्ष वंदना नंदनवार के नेतृत्व में श्रीमती विरेंद्र कौर व उनके साथ आई महिलाओं को प्रवेश कराया गया साथ ही श्रीमती सोनल भावनानी जी दुर्ग जिला अध्यक्ष के रूप मैं दायित्व सौंपा गया उक्त कार्यक्रम में पुष्परतना, उत्तरा साहू, सोनल चौधरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा व जिला अध्यक्ष सुशील पांडे जी मुख्य रूप से उपस्थित थे पार्टी में प्रवेश करने वाली महिलाओं में लता यादव, बरखा नंदनवार ,गीता तिवारी ,ॠतिका नंदनवार,प्रीति भावलानी, रिया यादव, ममता देशमुख , सत्यभामा मेहता ,भारती सोनी ,श्रद्धा खंडेलवाल आदि सैकड़ों महिलाओं ने राष्ट्रवादी पार्टी में प्रवेश कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *