जामगांव(एम) में स्वच्छता को मुंह चिढ़ा रहा है कचरे का ढेर

पाटन। विकासखण्ड पाटन के जामगांव(एम) के हृदय स्थल स्व.चंदूलाल चन्द्राकर चौक के पास कचरे का ढेर लगा हुआ है। इसे पंचायत की उदासीनता कहे या लोगो की लापरवाही। चौक में लगे नल के आसपास गंदगी का ढेर होने के कारण बीमारी की संभावना हमेशा बनी रहती है। यहां से लोग पीने का पानी लेकर जाते हैं। सफाई नहीं होने से नल के पास कचरों का ढेर लग गया है। 

कोरोना महामारी से जूझने के बाद भी पंचायत प्रतिनिधियों  का ध्यान सफाई पर नही जा रहा है जिसके कारण कचरे के ढेर लग गया है। जिसके कारण जल स्त्रोत भी इन्फेक्शन के दायरे में है। गंदगी और कचरे के ढेर में इस कदर की गंदगी है कि संक्रमण होना लगभग तय है। गौरतलब हो कि यह स्थल गाँव का ह्रदय स्थल है।बस स्टैंड और सभी तरह की दुकानें है। जो पेयजल के लिये इसी नल का उपयोग करते है। दुकान की साफ सफाई के बाद व्यवसायियों द्वारा भी इसी जगह में कचरा फेंक दिया जाता है। जबकि वे लोग भी इसी जगह से पीने का पानी ले जाते है। अब इसे पंचायत की लापरवाही कहे या लोगों की । जामगांव(एम) में यह कूड़े का ढेर  स्वच्छता को मुंह चिड़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *