एआईसीसी ने जारी की पांच राज्यों के प्रदेश प्रभारियों की सूची, सप्तागिरी शंकर उलका को छत्तीसगढ़ का प्रभार

रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पांच राज्यों के प्रभारी सचिव की नई सूची जारी की है। जारी सूची में सांसद सप्तागिरी शंकर उलका को छत्तीसगढ़ का प्रभार दिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में प्रभारी सचिव का एक पद रिक्त था इस रिक्त पद पर सप्तागिरी शंकर उलका की नियुक्ति की गई है। वे प्रभारी चंदन यादव के साथ मिलकर कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नए प्रभारी सप्तगिरी शंकर उलका सत्रहवीं लोक सभा के लिए कोरापुट संसदीय क्षेत्र सांसद निर्वाचित हुए है। वे आदिवासी समाज का प्रतिनिधितत्व करते हैं। उनका जन्म 1979 में हुआ, वे कम समय में ही सांसद चुने गए। पेशे से व्यवसाय व इंजीनियर संगठन में खासे लोकप्रिय हैं।

जारी सूची में विधायक दीपिका पांडेय सिंह को उत्तराखंड का प्रभारी सचिव बनाया गया है। संजय दत्त को हिमाचल प्रदेश का प्रभार दिया गया है। वे प्रभारी सचिव के तौर पर तमिलनाडु व पुडूचेरी का प्रभार भी संभालेंगे। वहीं दिल्ली का प्रभार इमरान मसूद को दिया गया है, ज​बकि बृजलाल खाबरी बिहार के प्रभारी सचिव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *