रवेंद्र दिक्षित…..
छुरा……विश्व साईकिल दिवस पर आई एस बी एम विश्वविद्यालय द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के बीच आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा में पर्यावरण संरक्षण के लिए साईकिल के महत्व को समझाने हेतु खुद विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय साईकिल पर सवार होकर आसपास के गाँव कोसमी और नवापारा दौरा कर पर्यावरण संरक्षण में साईकिल की भूमिका के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि साईकिल चलाना ना केवल शरीर को स्फूर्ति देकर शरीर को स्वस्थ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पर्यावरण में इंधन दहन से उत्पन्न खतरे को कम करने के लिए साईकिल का उपयोग एक प्रभावी तरीका है. उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ भारत में ही गाडियों का उपयोग में लोग अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा समझते है जबकि विदेशो में साईकिल का उपयोग हर वर्ग के द्वारा बहुतायत किया जाता है.
कोरोना को ध्यान में रखते हुए सभी स्वच्छता संबंधी निर्देशो का पालन करते हुए यह रैली विश्वविद्यालय से सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ विनय एम. अग्रवाल ने आयोजन के लिए हरी झंडी देते हुए इस आयोजन के लिए बधाइयां प्रेषित की। तत्पश्चात विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.पी. भोल ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व साईकिल दिवस का उद्देश्य लोगो में समानता के साथ साथ लोगो में परस्पर सदभाव विकसित करना है. उन्होंने बताया कि साईकिल इस संसार के सतत विकास का एकमात्र साधन है. विश्वविद्यालय के अकादमिक डीन डॉ.एन कुमार स्वामी ने साईकिल दिवस हर वर्ष मनाने और पर्यावरण संरक्षण में साईकिल उपयोग की भूमिका के बारे में प्रकाश डाला. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद महलवार ने इस प्रकार के आयोजनों के लिए आयोजको की प्रशंसा की और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के लिए प्रयास बनाए रखने का आह्वान किया है. उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण और कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर सफल बनाया।
