रोशन सिंह बम्भोले…
उतई ।नगर पंचायत उतई अंतर्गत वार्ड 3 में पार्षद निधि से लगाए गए बच्चों के लिए ओपन जिम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी द्वारा श्रीफल तोड़कर व रिबन काटकर किया गया।इसके अलावा वार्ड 9 व 10 के बीच गणेश मंदिर नेहरू नगर के पास मे 10 लाख की लागत से बनने वाले गार्डन का औपचारिक शुभारंभ श्रीफल तोड़कर कर नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।इस दौरान नपं उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा लोक निर्माण विभाग प्रभारी तोषण साहू पार्षद राकेश साहू प्रहलाद वर्मा योगेश ठाकुर बीरेंद्र गोस्वामी एल्डरमैन प्रेमनारायण साहू सुरेंद्र वर्मा संजय गिरी थानुराम साहू आदि थे।
