धमधा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले 225 स्थानों जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र शामिल है वहां कोविड-19 के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया 18 अप्रैल से प्रारंभ शिविर 25 मई तक चला खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी गोविंद सिंह उद्दे ने बताया कि यह शिविर बीएमओ डॉ डी पी ठाकुर के निर्देशन व एसडीएम बृजेश क्षत्रिय के मार्गदर्शन में समस्त कर्मचारियों का भरपूर सहयोग रहा शिविर में 4692 मरीजों की जांच की गई जिसमें सर्दी खांसी के 3077 सर्दी खांसी बुखार के 1615 एंटीजन टेस्ट 3956 लोगों का किया गया जांच में 251 पाज़िटिव 3705 नेगेटिव पाए गए बीएमओ डॉ डीपी ठाकुर ने बताया कि अब कोरोना कमजोर पड़ गया है फिर भी सबको सतर्कता बरतनी आवश्यक है ताकि भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके कोरोना से मौत हुए परिजनों के लिए शासन द्वारा लाभ देने कदम उठाया जा रहा है जिससे उनके परिवार वालों को काफी राहत मिलेगी शिविर के लिए एसडीएम बृजेश क्षत्रिय का मार्गदर्शन काफी महत्वपूर्ण रहा जिसमें काफी संख्या में मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उचित मार्गदर्शन के साथ मेडिसिन भी उपलब्ध कराई गई मास्क लगाने दो गज की दूरी रखने पर दवाई लेने आइसोलेशन को लेकर समझाइश दी गई इसका मरीजों ने पालन कर लाभ उठाया डॉ ठाकुर ने कहा कि कोरोना के कारण हम स्वास्थ्य के कई कार्यक्रमों में पीछे हो गए हैं जिसे युद्ध स्तर पर पूरा किया जाएगा कोरोना के कमजोर पड़ने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है कोरोंना को लेकर एसडीएम बृजेश क्षत्रिय व डॉ डी पी ठाकुर की सक्रियता से भी काफी राहत मिली जिन्होंने कोरोना का टेस्ट नहीं कराया है उनसे कोरोना टेस्ट कराने की भी बात कही गई है
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के 225 स्थान में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
