रिलायंस फाउंडेशन द्वारा मास्क, सेनिटाइजर और ग्लूकोज कलेक्टर को सौपा

राजनांदगांव -रिलायंस फाउंडेशन निरंतर किसानो और पशु पालकों को सूचना सेवाएं द्वारा बहुत सारी सेवा प्रदान कर रहा है।
पिछले वर्ष से कोरोना महामारी के समय से रिलायंस फाउंडेशन जरूरत मंद को मास्क, सेनेटाइजर, ग्लूकोज और अन्न सेवा की व्यवस्था करा रही है।
राजनांदगांव कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा को आज कलेक्टर परिसर के लिए 500 मास्क, 144 सेनिटाइजर और 144 ग्लूकोज सौपा गया साथ ही अन्य विभाग को प्रदान किए गए मास्क, सेनेटाइजर और ग्लूकोज का विवरण भी दिया गया।

इस वितरण में रिलायंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू और प्रोग्राम डायरेक्टर देवेंद्र पटेल भी शामिल थे
मिथलेश साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश जैसे अन्य राज्यो में भी इसी तरह राहत सामग्री प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *