पांच गांवो में हुआ लोकार्पण एवं भूमि पूजन…केंद्र सरकार ने सात वर्षों तक लोगों को जुमलेबाजी में उलझाया : कुंवर सिंह


देवरीबगला । ब्लॉक में लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने की। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव व विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसानों की सरकार है। केंद्र की मोदी सरकार ने सात वर्ष में केवल ठगने का कार्य किया है। देश की जनता को जुमलेबाजी में उलझा कर रख दिया। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने लोगों की मदद कर उनके साथ न्याय किया है। केंद्र सरकार ने केवल झूठ बोलने का कार्य किया, भाजपाई झूठी वाहवाही लेते हैं।
इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन:- ग्राम सुरेगांव में एटीएम लोकार्पण,ग्राम भरदा ( ट) पुलिया निर्माण राशि 10लाख , ग्राम कसही( ट) नाला पिचिंग कार्य राशि ₹10लाख , ग्राम- गहिरानवागांव मे पुल पुलिया निर्माण राशि ₹ 10 लाख, ग्राम – खैरा पुलिया निर्माण राशि ₹ 10लाख
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जयश्री देशमुख संचालक जिला सहकारी संघ, राजेश बाफना विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत, टेमण देशमुख, जनपद सदस्य डिपिका देशलहरे ,सरपघ विष्णु नेताम, गोवर्धन देशमुख, कमलनारायण साहू,रामकिशुन ठाकुर ,इंदरमन देशमुख, भूपेश नायक, विजय पाल बेलचंदन, गिरीश देवांगन , दुर्गा ठाकुर, जीवन कश्यप ,संजीव चौधरी , केजूराम सोनबोइर, खगेश ठाकुर बरसन निषाद ,श्फ़िरंता उइके , टीकम भुआर्य , नंदकुमार ठाकुर , मुकुंद रावटे ढालसिंग ठाकुर, डॉ आनंद निषाद, पलटूराम राणा , राजीव देशमुख , बैजूराम ठाकुर ,भारत नायक ,श्रीराम ठाकुर , खोम लाल देशमुख , शिव कुमार देशमुख उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *