दुर्ग—देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में सेवा के कार्य किए जा रहे हैं इसी कड़ी में 30-31 मई को सेवा के कार्य किए गए इसी कड़ी में आज वृद्ध आश्रम पुलगांव में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष उपासना चंद्राकर के नेतृत्व में मास्क सैनिटाइज एवं फल का वितरण किया गया दौरान प्रमुख रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं महिला मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी उषा टावरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन उपस्थित रहे
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर ने कहा कि सेवा के कार्य मानव जीवन को सार्थक करने के लिए होता का कार्य करने से निश्चित तौर पर मन को तसल्ली प्रदान करती है कि मानव जीवन सार्थक होने की ओर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल 7 वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान शिविर में अपनी सहभागिता के साथ साथ सूखा राशन वितरण स्वच्छता अभियान एवं मास्क सैनिटाइजर वितरण में अपनी भूमिका अदा की है जिले भर में यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा
आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री गायत्री वर्मा हेमलता निषाद डॉ भावना दिवाकर रुपेशवरी साहू उपस्थित रही
