केन्द्र में मोदी सरकार के 7साल पूरे होने पर बीजेपी ने किया सेवा कार्य

छुरा गरियाबंद जिले के पाण्डुका मण्डल के शक्ति केन्द्र मड़ेली में केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी सेवा ही संगठन अभियान के तहत देश के लगभग एक लाख गांवों में कोविड से संबंधित विषेश राहत व बचाव अभियान चलाया गया। भाजपा शक्ति केन्द्र मड़ेली के पार्टी कार्यकर्ता इस अवसर पर गरीबों और जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री सेनेटाइजर और मास्क के साथ-साथ कोरोना से निपटने में काम आने वाली वस्तुएं वितरण किया गया और टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बीजेपी सेवा संगठन अभियान के प्रभारी एवं कार्यकर्ता – छत्तर सिंह ठाकुर (प्रभारी), मीरा ठाकुर (सहप्रभारी), गोविन्द यादव, ईश्वर निर्मलकर, गणेश साहू,किशन नंदे,वेशनारायण ठाकुर,लाला यादव, मनहरण सिन्हा, तेजराम निर्मलकर,जीवन टाण्डे,जनक टाण्डे,फिरतु ध्रुव, ओमप्रकाश ठाकुर,,पुरन सिंह ध्रुव,फन्ता ध्रुव, मांझी ठाकुर उस्थित रहे।
सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
वैश्विक कोरोना संकट के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर पार्टी किसी प्रकार का कोई समारोह आयोजित नहीं किया, बल्कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मानवता की सेवा में जुटकर जनता की सेवा की।
पार्टी आलाकमान ने एक लाख गांव तक पहुंचने के लिए केंद्रीय नेताओं से ले कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई है. पार्टी सांसदों और विधायकों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों व राज्यों के मंत्रियों को कम से कम दो गांवों में इसी प्रकार के अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है.
टीकाकरण अभियान के प्रति पार्टी कार्यकर्ता लोगों को जागरूक किया।
पार्टी कार्यकर्ता इस अवसर पर गरीबों और जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री और सैनिटाइजर, और मास्क के साथ-साथ कोरोना से निपटने में काम आने वाली वस्तुएं वितरित किए और टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने पर बल दिया।.
देश भर में पार्टी कार्यकर्ता कई रक्तदान शिविर भी लगायें जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चाओं के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी शासित राज्यों से कोरोना महामारी से अनाथ बच्चों के पुनर्वास के लिए अलग से विशेष योजना चलाने का आह्वान किया है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित किया जा सके.
एन डी ए(NDA) सरकार के सात साल पूरे हो गए हैं। वहीं शक्ति केन्द्र मड़ेली के भारतीय जनता पार्टी(BJP) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं पीएम मोदी द्वारा कोरोना काल के दौरान किए गए कामों की बीजेपी शक्ति केन्द्र मड़ेली के कार्यकर्ताओं ने तारीफ की।
इस अभियान के प्रभारी छत्तर सिंह ठाकुर, सहप्रभारी मीरा ठाकुर, गोविन्द यादव ने कहा कि कोरोना काल में आदरणीय मोदी ने हर भारतीय की चिंता करते हुए सरकारी तंत्र, संगठन व सभी जरुरतमंदों की मदद करने का आहवान किया।
ईश्वर निर्मलकर, लाला यादव, तेजराम निर्मलकर ने कहा कि – प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशवासियों ने चुनौतियों का डटकर सामना किया है। उनके मार्गदर्शन में भारत का आत्मविश्वास जागा, और देश के गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित व्यक्ति वंचित को पहली बार ये अहसास हुआ है कि केन्द्र में उनकी अपनी सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *