रिपोर्टर अशोक अग्रवाल
उतई। news24carate वेब पोर्टल पर रविवार के अंक में ग्राम मचांदूर में सूखा राशन वितरण खराब राशन दिए जाने की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशन के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आई। जिसके बाद आज तीनो स्कूलों के प्रधान पाठक की उपस्थित में विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक ने ग्राम मचांदुर में बैठक ली जिसमे ग्राम पँचायत मचांदुर के सरपंच दिलीप साहू, उप सरपंच गजेंद्र सिंह सहित अनेक पंच उपस्थित थे, खराब राशन वितरण करने वाली कॄष्णा स्व सहायता समूह को भी बैठक में बुलाया गया था स्व सहायता समूह ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती नही होगी कह कर मांफी मांगी गई।

सुखा राशन वितरण में गड़बड़ी पर जाँच टीम ने पहुँचकर जाँच किया जिसमें गलती स्वीकार किया मध्यान भोजन संचालक को जाँच टीम ने कहा की दुबारा गलती होने पर कार्यवाही किया जायेगा बैठक में पंच वीरेंद्र कुमार साहू बैशाखू राम साहू पूर्णिमा साहू महेश साहू युगलकिशोर साहू गीतुराज साहू खेमलता गोस्वामी अंजू दुलारी बाई पाठक मनीष साहू सहित पालकगण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
