? संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
अमलीपदर। आज भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों के द्वारा मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष मे केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ मंडल अध्यक्ष गोहरापदर गुरुनारायण तिवारी जी के निर्देश पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति केंद्र उरमाल के अंतर्गत ग्राम उरमाल, मटिया, चनाभाटा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगिराज माखन कश्यप व भाजयुमो गोहरापदर मंडल उपाध्यक्ष खीरसिंह पुजारी, शक्ति केंद्र प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में कोरोना से बचाव हेतु मास्क एवं साबुन का वितरण आम लोगो को किया तथा मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, इस अवसर पर भाजपा गोहरापदर मंडल अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंत्री परस कौशिक, अनुसूचित जाति मोर्चा से भागीरथी नागेश,समारू राम नेताम,जयकृष्ण कश्यप, बलदेव जगत,भाजयुमो से देवनाथ बीसी,विशेष आमंत्रित सदस्य ,रूपसिंह मरकाम, शेखर यादव, जितेंद्र बंजारे, जैकी, दीपक यादव, महेंद्र, नितेश यादव, संतोष नेताम, उमेश, तिलक,मोहन, विष्णु यादव, बलराम देवांगन, केशरी यादव आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
