भिलाई। नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का चयन करने शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठकों का दौर जारी इसी कड़ी में भिलाई नगर छावनी में प्रदेश पदाधिकारीयों की बैठक राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष सुशील पाण्डे राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के नेतृत्व बैठक आयोजित की गई बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वंदना नंदनवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता शंकर लाल दानवानी राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राज पाण्डेय जी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री हितेश शुक्ल जी सोनू गोस्वामी जी निजाम कादरी जी व प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा उपस्थित थे उक्त बैठक के माननीय नीलकंठ त्रिपाठी राष्ट्रीय सचिव युवा राष्ट्रवादी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने अपने उदबोधन में पार्टी को ऊर्जा देने आम जनता को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नीति के विषय में अवगत कराया प्रदेश अध्यक्ष राहुल राज पाण्डेय ने छात्र एवं युवाओं से चर्चा करते हुए राजनीति में प्रवेश व पार्टी के सविंधान के बारे में जानकारी देकर युवाओं का मनोबल बढ़ाया महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्हें अपनी हकों की लड़ाई लड़ने व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए उन्हें पार्टी में जुड़ने के लिए आव्हान किया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हितेश शुक्ला जी ने पार्टी की रीति नीति व संगठन के विस्तार की जानकारी बैठक में उपस्थित लोगों को दी प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा ने शासकीय योजनाओं का लाभ शिक्षा चिकित्सा व मूलभूत सुविधाओं के विषय में जानकारी दी उक्त बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रदेश पदाधिकारीयों के विचारों से सहमत होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए सुश्री सोनम चौधरी ने महिला प्रकोष्ठ हेतु पार्टी में प्रवेश किया व राष्ट्रीय सचिव नीलकंठ त्रिपाठी के हाथों छात्र विंग हेतु सुमन चौधरी व उनके साथियों को पार्टी का गमछा पहनाकर प्रवेश कराया गया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जिला सुशील पाण्डे के प्रयास से सैकड़ों महिला पुरुषों व छात्रों को प्रवेश कराया गया।
शरद पवार पर आस्था रखते हुए सैकड़ों लोगो ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया
